मैक्स को खाई में गिरता देख स्थानीय ग्रामीण लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन तब तक 8 लोगों को मौत हो चुकी थी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: 8 people died in Pithoragarh road accident
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आज शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरी एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे नदी में गिर गया है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।
8 people died in Pithoragarh road accident
जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार की शाम करीब पांच बजे पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर एक भीषण हादसा हुआ है। दरअसल, आज शाम सवारियों से भरा एक मैक्स वाहन (UK-05TA-0193) मुवानी से बोकटा की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वाहन मुवानी क्षेत्र के भंडारी गांव के पास पहुंचा, तभी वो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। मैक्स वाहन सड़क से नीचे गिरकर 100 फीट नीचे नदी में समा गया. इस हादसे के दौरान वाहन में कुल 13 लोग सवार थे, जीप के नदी में गिरते ही इनमें चीख पुकार मच गई।
मृतकों में दो सगी बहनें और स्कूली बच्चें भी शामिल
मैक्स को खाई में गिरता देख स्थानीय ग्रामीण लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन तब तक 8 लोगों को मौत हो चुकी थी। वहीं घायल हुए पांच लोगों को खाई से निकालने के बाद एम्बुलैंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। इन 5 घायलों में से 3 लोग की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. वहीं मृतकों में दो सगे बहनें हैं और तीन स्कूली बच्चे भी शामिल हैं.
मृतकों की पहचान
8 वर्षीय सिमरन पुत्री कुंदन सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
15 वर्षीय तनुजा पुत्री चंद्र सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
14 वर्षीय विनीता पुत्री चंद्र सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
28 वर्षीय दिकभा पत्नी पंकज सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
40 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह, वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
50 वर्षीय शांति देवी पुत्री केशर राम, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
60 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
65 वर्षीय, होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
घायलों की पहचान
21 वर्षीय योगेश कुमार, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
22 वर्षीय सुमित सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
50 वर्षीय श्याम सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
55 वर्षीय कल्याण सिंह, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,
पूजा, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़,