Weather Update: उत्तराखंड में आज भी सताएगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रशासन और मौसम विभाग दोनों की ओर से स्थानीय लोगों और पर्यटकों से गैरजरुरी यात्रा से बचने, पहाड़ी मार्गों की स्थिति जानकर ही निकलने, बिजली चमकने के दौरान खुले में न जाने, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है....
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 17 July 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 17 July 2025

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश का सिलसिला लगातर जारी है। प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में आज सुबह से भी जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 17 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 17 July 2025

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। कई पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों को एहतियातन बंद किया जा रहा है तो कहीं गाड़ियों को बीच रास्ते में रोक दिया गया है। भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है, स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही घर से बाहर निकलें। प्रशासन और मौसम विभाग दोनों की ओर से स्थानीय लोगों और पर्यटकों से गैरजरुरी यात्रा से बचने, पहाड़ी मार्गों की स्थिति जानकर ही निकलने, बिजली चमकने के दौरान खुले में न जाने, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है ।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरूवार 17 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए सावधान रहने की चेतवानी दी है। इनके अलावा प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। देहरादून में आज अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के लगभग रहने की संभावना है।