उत्तराखंड: तकनीक का हो रहा गलत इस्तेमाल, रात में उड़ रहे संदिग्ध ड्रोन.. हाईटेक चोरियों से दहशत

जनपद ऊधमसिंहनगर के सुल्तानपुर पट्टी समेत यूपी के रामपुर में इन दिनों चोरी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। विशेष बात यह है कि लोग शहर में हो रही अजीबोगरीब चीजों से दहशत में हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
High-tech burglaries: High-tech burglaries by flying suspicious drones at night
Image: High-tech burglaries by flying suspicious drones at night

उधमसिंह नगर: उत्तरप्रदेश के बाद अब जनपद ऊधमसिंहनगर के सुल्तानपुर पट्टी में भी बीते कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं। छतों पर हलचल, घरों के आसपास अजनबियों की आवाजाही और रात के अंधेरे में उड़ते ड्रोन। कुल मिलाकर लोगों को अंदेशा है कि अब चोर पारंपरिक नहीं, बल्कि हाईटेक बन चुके हैं और निकट भविष्य में कोई हैरतअंगेज चोरी या अन्य घटना सामने आ सकती है।

High-tech burglaries by flying suspicious drones at night

स्थानीय निवासियों के अनुसार कई मोहल्लों में लोग अब खुद ही लाठी डंडे और टॉर्च लेकर पहरा देने लगे हैं। नगर पंचायत चेयरमैन राजीव कुमार सैनी ने बताया कि देर रात को उन्हें फोन द्वारा सूचना मिली कि नगर के आसपास ड्रोन उड़ रहे हैं। उन्होंने रात को घर से उठकर नगर भ्रमण किया तो देखा कि रामपुर चौराहा के पास ड्रोन उड़ रहे थे। उन्होंने पुलिस के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। ड्रोन से निगरानी करने की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि चोर गिरोह अब तकनीक का सहारा लेकर चोरी को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं रहेगा मामला

सैनी ने कहा कि यह एक गंभीर खतरे की घंटी है, जिसका समाधान सिर्फ लाठी-पहरा या लोक पहरेदारी से संभव नहीं है। इसके लिए प्रशासन को तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक अशांति, आक्रोश और जन विरोध का रूप भी ले सकता है। प्रशासन की सुस्ती से लोगों में गुस्सा बढ़ जाएगा।
यह समय है कि पुलिस प्रशासन और स्थानीय तंत्र इस पूरे मामले को गंभीरता से ले। ड्रोन गतिविधियों की जांच, तकनीकी निगरानी और रात्रि गश्त में वास्तविक बढ़ोतरी जैसे ठोस कदम जरूरी हैं, वरना ये तकनीकी चोरियां सुल्तानपुर को भय और असुरक्षा की नगरी बना देंगी। बहरहाल पुलिस इन घटनाओं को अफवाह मान रही है, लेकिन लोग दहशत में हैं।