उत्तराखंड पंचायत चुनाव: प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के लिए कर दी हत्या, दो गिरफ्तार.. एक फरार

पुलिस टीम को प्रारंभिक जांच में पता चला कि राहुल की हत्या का उद्देश्य क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करना था, ताकि एक विशेष चुनावी प्रत्याशी को वोटरों के बीच लाभ मिल सके।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Panchayat Chunav 2025: Youth Murdered to benefit a candidate in Panchayat Chunav
Image: Youth Murdered to benefit a candidate in Panchayat Chunav

उधमसिंह नगर: आखिरकार सही निकली राहुल के परिजनों की आशंका.. करनपुर में एक फार्म हाउस में मृत हालत में मिले राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। वहीं एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक राहुल की हत्या पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी को फायदा देने के लिए की गई थी।

Youth Murdered to benefit a candidate in Panchayat Chunav

मंगलवार को रुद्रपुर स्थित अपने कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीती शनिवार को चालक राहुल (32) पुत्र सूरज पाल गंभीर हालत में कुंडा थाना क्षेत्र के पन्नू फार्म से एक के घर में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में ग्राम करनपुर कॉलोनी थाना कुंडा निवासी राहुल की पत्नी रवीना की तहरीर पर परगट सिंह पन्नू व कश्मीर सिंह पर केस दर्ज किया था।

चुनावी प्रत्याशी को अनुचित लाभ पहुंचाना था हत्या का उद्देश्य

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि राहुल की हत्या का मुख्य उद्देश्य एक विशिष्ट चुनावी प्रत्याशी को अनुचित लाभ पहुंचाना था। पुलिस टीम को प्रारंभिक जांच में पता चला कि राहुल की हत्या का उद्देश्य क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करना था, ताकि एक विशेष चुनावी प्रत्याशी को वोटरों के बीच लाभ मिल सके। हत्यारों ने मृतक को इसलिए निशाना बनाया, ताकि वह प्रत्याशी के पक्ष में एक विशेष राजनीतिक नेरेटिव स्थापित कर सके। कुंडा थाना पुलिस ने मामले में बलविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इस संगठित गिरोह के कुछ सदस्य शामिल हैं। बताया कि एक अन्य अभियुक्त सतनाम अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है। सुखविंदर सिंह और फरार आरोपी सतनाम के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 25 मुकदमे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।