Uttarakhand Weather Update: आज इन 10 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने दिनभर सतर्क रहने की सलाह दी है, पहाड़ों में बारिश के कारण भूस्खलन की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आम जनता को मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लेना आवश्यक है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 25 July 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 25 July 2025

देहरादून: उत्तराखंड में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन जैसी आपदाओं का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार यानि आज भी राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 25 July 2025

उत्तराखंड में इन दिनों हर जगह मौसम की आँख मिचौली चल रही है, कभी तेज बारिश तो कभी तेज धूप का सिलसिला लगातार जारी है। बीते गुरूवार को भी प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। गुरुवार को देहरादून में भारी बारिश ने एक ओर जहाँ लोगों को गर्मी और उमस से राहत पहुंचाई, वहीं कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। आज भी देहरादून में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिनभर सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ों में बारिश के कारण भूस्खलन की स्थिति बन सकती है, जिससे अक्सर खतरा बना रहता है। ऐसे में आम जनता को मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लेना आवश्यक है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शुक्रवार 25 जुलाई को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत जिलों के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने संभावना है। इनके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई है। आज देहरादून में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।