Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, कल इस जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

मौसम विभाग के अनुसार कल सोमवार को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते इस जिले के जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
heavy rain alert: Schools closed due to heavy rain alert
Image: Schools closed due to heavy rain alert

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के कुछ जिलों में कल यानि सोमवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं इस जिले में भारी बारिश अलर्ट के चलते सोमवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Schools closed due to heavy rain alert

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों से लेकर और मैदानी जिलों इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। आज रविवार को भी दोपहर बाद से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार कल सोमवार 28 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने पूरे जनपद के प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 28 जुलाई सोमवार अवकाश घोषित किया है।

केवल मतदान के लिए खुले रहेंगे विद्यालय

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जानकारी दी कि मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस कारण से सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं कल 28 जुलाई को जिन विद्यालयों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण का मतदान होना है, ये विद्यालय वोटिंग के खुले रहेंगे।