Uttarakhand Weather Update: आज इन 6 जिलों में भारी बारिश के आसार, अगले 24 घंटे तक रहें सावधान

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे प्रदेश भर में भारी साबित हो सकते हैं। इसलिए प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है....
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 28 July 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 28 July 2025

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 28 July 2025

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है, भारी बारिश का ये सिलसिला आज भी जारी है। प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बीते रविवार की दोपहर से अब तक बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के मामले बढ़ गए हैं। वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदियां नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में लगातार वेदर अलर्ट जारी किया जा रहा है। सोमवार यानि आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर में आने वाले 24 घंटे भारी साबित हो सकते हैं। प्रशासन ने इन सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है। लोगों से अपील है कि मौसम की अपडेट्स का ध्यान रखें।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार 28 जुलाई को उत्तराखंड के इन 6 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बताई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन 6 जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ भूस्खलन, जलभराव और नदियों का जलस्तर बढ़ने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वहीं प्रदेश के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिस कारण विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं देहरादून में आज कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश कुछ क्षेत्रों में एक या दो दौर तीव्र और भारी बारिश भी हो सकती है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।