जनपद चमोली में THDC के प्रोजेक्ट की डैम साइट पर भारी भूस्खलन के कारण चट्टान टूटने से 12 मजदूर घायल हो गए।
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Landslide at Vishnugad project site in Chamoli
चमोली: जनपद चमोली के हेलंग में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के साइट पर भीषण भूस्खलन हुआ। इस दौरान साइट पर लगभग 200 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 12 मजदूर हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।
Landslide at Vishnugad project site in Chamoli
जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को देर रात चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में हेलंग के निकट अलकनंदा नदी के किनारे बन रही विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की डायवर्जन साइट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। THDC के इस प्रोजेक्ट की डैम साइट पर भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण चट्टान टूटने से 12 मजदूर घायल हो गए। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
12 मजदूर बुरी तरह घायल
परियोजना से सम्बंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट साइट पर डायवर्जन निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन आ गया। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) द्वारा संचालित इस डैम साइट पर हादसे के समय लगभग 200 मजदूर काम कर रहे थे। इस भूस्खलन के कारण अचानक पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। जिससे मौके पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन चट्टानों की चपेट में आने से 12 मजदूर घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घायल मजूदरों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल में अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
भारी बारिश ने मिट्टी और चट्टानों को कर दिया कमजोर
स्थानीय प्रशासन और विशेषज्ञों के अनुसार, चमोली जिले में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश ने मिट्टी और चट्टानों को कमजोर कर दिया है, जिससे इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं। बीते शुक्रवार को भी चमोली जिले अकी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जिस कारण हेलंग में देर रात भीषण भूस्खलन हुआ।