उत्तराखंड: नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर छत से फेंका, 3 दरिंदे गिरफ्तार

आरोपियों ने पहले नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। उसके बाद पकड़े जाने के डर से पीड़िता को छत से नीचे फेंक दिया था, जिससे पीड़ित बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Girls Safety in Uttarakhand: Minor girl gang raped in Haridwar
Image: Minor girl gang raped in Haridwar

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र में कुछ दरिदों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो आरोपी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

Minor girl gang raped in Haridwar

जानकारी के अनुसार बीते 9 अगस्त को हरिद्वार जिले के पथरी थाना में पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके ही गांव के रहने वाले अरविंद और दो अन्य युवक उनकी नाबालिग बेटी को एक फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में ले गए थे। आरोपियों ने उस मकान में उनकी नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से पीड़िता को छत से नीचे फेंक दिया था, जिससे पीड़ित बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

दो नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के 15 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। लेकिन बीते 12 अगस्त को पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में दोनों आरोपी नाबालिग पाए गए हैं। इसके बाद, पुलिस ने मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन के अनुसार दोनों आरोपियों को संरक्षण में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं। इसलिए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।