उत्तराखंड: 14 अगस्त को फिर छुट्टी, इन सात जिलों के स्कूलों में हैवी रेन अलर्ट के बाद अवकाश घोषित

14 अगस्त को स्कूलों में फिर रहेगा अवकाश। भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन ने खबर लिखे जाने तक सात जिलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Heavy Rain Alert: Holiday in Schools in 7 Districts on 14 August
Image: Holiday in Schools in 7 Districts on 14 August

देहरादून: उत्तराखंड के सभी जिलों में में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा बल और प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश हैं। भारी बारिश को देखते हुए 14 अगस्त 2025 को उत्तराखंड के 7 जिलों में विद्यालय बंद रखने के निर्देश जारी किये गए हैं।

Holiday in Schools in 7 Districts on 14 August

भारी बारिश की अलर्ट के बाद चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मध्यनजर भारी बारिश के कारण पिछले कई दिनों से जिलों में अवकाश घोषित किया जा रहा है। कल यानी 14 अगस्त को भी उत्तराखंड के 7 जिलों में सभी स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, राज्य भर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किये हैं। बुधवार से गुरुवार तक, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में रेड अलर्ट लागू रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है। अधिकारियों को यातायात की निगरानी करने, समय पर अपडेट साझा करने और आपातकालीन तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों, सहायक नदियों, नालों, निचले इलाकों और बाढ़ के मैदानों के पास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और ज़रूरत पड़ने पर ऊँचे स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने का भी आग्रह किया गया है।