Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने हाई स्कूल और इंटर परिषदीय परीक्षा 2026 के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश 10th और 12th के अगले साल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन को लेकर हैं।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के प्राइवेट और रेगुलर परीक्षा आवेदन पत्र के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्कूलों द्वारा भरे जाने के विषय में आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा परिषद के आदेशों में कहा गया है कि परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरे जाने हेतु पोर्टल 25 अगस्त सुबह 10:00 बजे से खुल जाएगा और यह 10 सितंबर 2025 की मध्य रात्रि तक खुला रहेगा।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद दी गई समय सारणी के अनुसार 25 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। विद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 की मध्य रात्रि तक होगी। विद्यालय द्वारा पूरित आवेदनों की सूचना समस्त प्रपत्रों सहित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2025 तक होगी। पूरित आवेदनों की सूचना मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 एवं इसके बाद परित आवेदनों की सूचना परिषद कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 तक होगी।