देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के 3 जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 28 August 2025
चमोली: उत्तराखंड में मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है, कभी तेज धूप, कभी बादल तो कभी तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी प्रदेश के 3 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather Update 28 August 2025
उत्तराखंड में इन दिनों कभी चटख धूप, तो कभी बादल घिर और कभी अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो जाती है। बीते बुधवार को भी कई जिलों में सुबह आसमान साफ था तेज धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और शाम को कुछ जिलों में बहुत तेज बारिश हुई। कई जिलों में बुधवार शाम से अब तक लगातार हल्की बारिश हो रही है। IMD ने आज भी प्रदेश के 3 जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून में असामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी नमी से भरी हवाएं अचानक सक्रिय हो जाती हैं, तो कभी मौसम एक ही दिन में कई रंग दिखा देता है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन लगातार चेतावनी जारी कर रहा है कि ऐसे मौसम में भूस्खलन, जलभराव जैसी समस्याएं कभी भी हो सकती हैं। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें और नदियों-नालों से दूर रहें।
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरूवार 28 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में र्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसको लेकर IMD ने इन तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों दूसरे जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल में भी भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
इसके बाद 29 अगस्त को भी देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।