टिहरी गढ़वाल के ही के सकलाना में कल रात की बारिश के चलते भुत्सी वार्ड 10 में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोठ गाँव में 10 मजदूरों का भी पता नहीं लग पा रहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Ten workers missing in Saklana of Tehri Garhwal
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं रहा, टिहरी गढ़वाल के गोठ गाँव में कल रात हुई भारी बारिश के बाद 10 मजदूरों का भी पता नहीं लग पा रहा, कई पशुओं के भी बह जाने की खबर है।
Ten workers missing in Saklana of Tehri Garhwal
धनोल्टी के गोठ गाँव मे बादल फटने की सूचना है, टिहरी गढ़वाल के ही के सकलाना में कल रात की बारिश के चलते भुत्सी वार्ड 10 में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोठ गाँव में 10 मजदूरों का भी पता नहीं लग पा रहा है।
धनौल्टी के गोठ गांव में तबाही
धनोल्टी के गोठ गाँव मे बादल फटने की घटना सामने आई है। कल रात भारी बारिश के बाद भारी मात्रा मे मलवा घरों के अंदर घुस गया। गाय-भैंस और गौशाला में बंधे पशु इस बाड़ की चपेट में आ गए। इसके साथ ही बाहर से काम करने आये लगभग 10 मजदूरों का भी पता नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोग पानी के सैलाब में बह गए मजदूरों और गायब हो गए पशुओं को ढूँढने रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं। चारों तरफ से नदियों से घिरे लोग वहाँ से बाहर सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं, शासन प्रशासन अभी पहुंचा नहीं है, गोठ के लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं।
सकलाना में भी भारी बारिश
इसके अलावा टिहरी के सकलाना क्षेत्र में कल रात की बारिश के चलते भुत्सी वार्ड 10 में भारी मात्रा में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा और भारी मात्रा में मलवा आने से उनकी गाड़िया मलवे की चपेट मे आ कर दब गयी। मरोडा से लामकाण्डे गाँव की रोड पूरी तरह से कई जगह पर बाधित हो गया है।