14 वर्षीय किशोरी के दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। किशोरी के पेट के बाएं हिस्से पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए थे, आंतें बाहर आ गई थीं, बायां हाथ टूट गया और प्राइवेट पार्ट से रक्तश्राव हो रहा था।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Nirbhaya-like brutality with 14-year-old girl
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की एक और बेटी दरिंदों की हवस का शिकार बन गई। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र के अमियावाला गांव की 14 वर्षीय किशोरी तालबपुर के सरकारी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। बीते मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे वो अपने घर से निकली थी।
Nirbhaya-like brutality with 14-year-old girl
जब किशोरी देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो मां ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद घर से महज 50 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में मां को उनकी बेटी का शव मिला, जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जो बेटी कुछ घंटे पहले घर से हंसती- खेलती निकली थी, अब उसका खून से लथपथ शव खेत में पड़ा था। मृतक किशोरी की मां की चीख सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
नाबालिग के साथ भयानक दरिंदगी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ईएमओ डॉ. आशु सिंघल ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, किशोरी के पेट के बाएं हिस्से पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए थे, जिससे आंतें बाहर आ गई थीं। दाएं हिस्से पर चोट के निशान थे और बायां हाथ टूटा हुआ था। किशोरी के कपड़े खून से सने हुए थे और प्राइवेट पार्ट से भी काफी खून बह रहा था। चिकित्सकों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि इस मामले की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी।
गिरफ्तारी के लिए जनता में आक्रोश
इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है, उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया और मांग की कि किशोरी के पिता, जो इस समय जेल में बंद हैं, उन्हें तुरंत मौके पर बुलाया जाए। देर रात एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह और स्थानीय विधायक आदेश सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाया और आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस कार्रवाई शरू
एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, “इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ चिकित्सकों के पैनल से कराया जाएगा। ग्रामीणों की मांग के अनुसार किशोरी के पिता को जेल से बुलाने के लिए न्यायालय से पेरोल की प्रक्रिया की जाएगी। इस घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई है।”