उत्तराखंड: यूट्यूबर सौरभ जोशी को ईमेल पर भाऊ गैंग की धमकी, पांच करोड़ की फिरौती की मांग

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि यूट्यूबर सौरभ जोशी मिली धमकी मामले को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। साइबर एक्सपर्ट ईमेल के सोर्स और भेजने वाले का पता लगाने में जुट गए हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
YouTuber Saurabh Joshi: YouTuber Saurav Joshi threatened by Bhau Gang
Image: YouTuber Saurav Joshi threatened by Bhau Gang

हल्द्वानी: यूट्यूबर सौरभ जोशी को कुख्यात भाऊ गैंग की ओर से धमकी वाला मेल आया है। गैंग ने सौरभ जोशी से फिरौती की मांग की है, और नहीं दिए जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद सौरभ जोशी ने शिकायत दर्ज कराई है।

YouTuber Saurav Joshi threatened by Bhau Gang

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर ओलिविया कॉलोनी के निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी ने भाऊ गैंग की ओर से धमकी मिलने के तुरंत बाद हल्द्वानी कोतवाली में गैंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने तहरीर में बताया कि भाऊ गैंग ने उसे धमकी दी है। गैंग ने ईमेल के जरिए धमकी दी कि यदि उसने 5 करोड़ रुपये नहीं दिए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। साइबर एक्सपर्ट ईमेल के सोर्स और भेजने वाले का पता लगाने में जुट गए हैं। हल्द्वानी पुलिस ने यूट्यूबर सौरभ जोशी की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दुश्मन गैंग

आपको बता दें कि भाऊ गैंग दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ द्वारा संचालित आपराधिक गिरोह है। यह गिरोह सोशल मीडिया पर धमकियाँ देने और रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमांशु भाऊ और उसका गिरोह, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दुश्मन माना जाता है। दोनों गिरोहों के बीच कई बार गैंगवार की खबरें सामने आ चुकी हैं।

सौरभ जोशी को पहले भी मिल चुकी है धमकी

भाऊ गैंग ने हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली थी और खुलेआम पोस्ट कर इस घटना को स्वीकार किया था। सौरभ जोशी को इससे पहले नवंबर 2024 में भी धमकी मिल चुकी थी। उस समय उन्हें पत्र भेजकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पत्र में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए चेतावनी दी गई थी कि यदि पांच दिन में रकम नहीं दी गई तो सौरभ और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। सौरभ जोशी भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबरों में से एक हैं। उनके करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं और वीडियो लाखों की संख्या में देखे जाते हैं। माना जा रहा है कि उनकी लोकप्रियता और आय को देखते हुए उन्हें लगातार गैंगस्टर निशाना बना रहे हैं।