Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में आज छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद अब चुनाव परिणाम आ गए हैं। ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, डीएवी देहरादून में संघर्ष की घटनाओं के बाद चुनाव परिणाम अभी नहीं आये हैं
बिड़ला परिसर श्रीनगर गढ़वाल में छात्र संघ चुनाव 2025 में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के महिपाल बिष्ट ने 2584 वोट पाकर विजय प्राप्त की है। शिवांश डोभाल को 1920 वोट मिले। महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप के अनुरोध पुरोहित ने 2307 मत पाकर विजय प्राप्त की जबकि मोहित राणा 2081 वोट के साथ दूसरा स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष के पद पर शिवांक नौटियाल ने 2603 वोट पाकर विजय प्राप्त की।
श्रीनगर गढ़वाल यूनिवर्सिटी बिडला केंपस में विदिशा सिंह छात्रा वर्ग में कार्यकारिणी सदस्य चुनी गई जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में छात्रों ने अनमोल सिंह जयाड़ा को विजयी बनाया। इसके साथ ही सह सचिव पद पर अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर आयुष, कार्यकारिणी सदस्य के पुरुष पदों पर पियूष नौटियाल और सुधांशु कुमार झा ने निर्विरोध विजय प्राप्त की। उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ चुनावों के और भी नतीजों के लिए जुड़े रहिये।