उत्तराखंड के सभी महाविद्यालयों में छात्रों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मत का प्रयोग किया और चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Student Union Elections 2025 Results
देहरादून: उत्तराखंड के सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में आज शनिवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान सुबह से शुरू होकर दोपहर तक चला, उसके बाद करीब तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और परिणाम आने भी शुरू हो गए। सभी महाविद्यालयों में छात्रों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मत का प्रयोग किया और चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।
Uttarakhand Student Union Elections 2025 Results
देहरादून के एकमात्र महिला कॉलेज एमकेपी पीजी कॉलेज में सभी पदों पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई की उम्मीदवार बिपाशा ने एबीवीपी की शिवानी रावत को पराजित किया। बिपाशा को 181 और शिवानी रावत को 140 मत प्राप्त हुए। अन्य पदों पर भी एनएसयूआई उम्मीदवार विजयी रहे।
उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल काफी रोचक रहा। अध्यक्ष पद पर मुकाबला भले ही त्रिकोणीय था, लेकिन मुख्य टक्कर एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच रही। इस कॉलेज में कुल 4756 छात्राएं और 4285 छात्र मतदान करने आए। मतदान के लिए कुल 16 बूथ बनाए गए थे, जिनमें आठ छात्राओं के लिए और आठ छात्रों के लिए निर्धारित थे। वहीं, डीबीएस (पीजी) कॉलेज में छह पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशी मैदान में थे।
DAV देहरादून मतगणना के दौरान विवाद
मतगणना के दौरान हलचल तब मची जब एक प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। उन्होंने पारदर्शिता की मांग की और मतगणना प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता बताई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप मतगणना स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। प्रशासन और सुरक्षाबलों की उपस्थिति के कारण स्थिति को नियंत्रित किया गया और मतगणना प्रक्रिया अब भी जारी है।
शहीद दुर्गामल पीजी कॉलेज
देहरादून के डोईवाला शहीद दुर्गामल पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर ABVP के अमित कुमार ने जीत दर्ज की, जिन्होंने NSUI के गौरव को 50 वोटों से हराया। सचिव पद पर एबीवीपी के अमन सिंह विजयी हुए।
महाविद्यालय गैरसैंण
चमोली जिले के राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण में ABVP ने सभी पदों पर जीत हासिल की है।,
अध्यक्ष: बद्री प्रकाश (ABVP) :- 164, हिमांशु (NSUI) – 111,
उपाध्यक्ष: विनिता (ABVP) :- 165, माहेश्वरी (NSUI) – 103,
सचिव: करिश्मा (ABVP) :- 163, बबीता (NSUI) – 101,
UR: सीमा (ABVP) :- 152, रिया (NSUI) – 113
अगस्त्यमुनि पीजी महाविद्यालय
रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इस बार एबीवीपी को बड़ा झटका लगा, क्योंकि उसके सभी प्रत्याशी हार गए और सभी पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद :- प्रियांशु मोहन (निर्दलीय) – 704, लोकेश सिंह राणा (ABVP) – 468, अंतर – 236 वोट,
उपाध्यक्ष पद :- अभिषेक आर्य – 686, शीतल – 396, अंतर – 290 वोट,
सचिव पद :- दीपिका – 607, हितेश (ABVP) – 540, अंतर – 67 वोट,
सह-सचिव :- संजना निर्विरोध निर्वाचित,
कोषाध्यक्ष :- शीतल – 278 मतों के अंतर से जीत,
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद :- शीतल – 605, अंजली – 514, सूरज – अन्य
कुमाऊँ विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में हुए छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार करन सती ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तनिष्क मेहरा को 249 वोटों के अंतर से हराया। कुल 5301 मतदाताओं में से 2704 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए करन सती को 1466 वोट और तनिष्क मेहरा को 1217 वोट मिले, जबकि 7 वोट नोटा में गए और 14 वोट अवैध घोषित किए गए।
बिड़ला परिसर श्रीनगर गढ़वाल
बिड़ला परिसर श्रीनगर गढ़वाल में छात्र संघ चुनाव 2025 में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के महिपाल बिष्ट ने 2584 वोट पाकर विजय प्राप्त की है।