उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, भगवान बदरी विशाल का लिया आशीर्वाद

सुप्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत (थलाइवा) प्रत्येक साल 15 दिनों या उससे अधिक समय के लिए हिमालय यात्रा करने जाते हैं। इस बार वे फिर से उत्तराखंड आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rajinikanth in Badrinath Dham: Superstar Rajinikanth reached in Badrinath Dham
Image: Superstar Rajinikanth reached in Badrinath Dham

चमोली: साउथ के सुपरस्‍टार रजनीकांत इन दिनों उत्तराखंड में अपनी आध्यात्मिक यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें सबसे पहले तीर्थनगरी ऋषिकेश में देखा गया। जहां से वे सीधे चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

Superstar Rajinikanth reached Badrinath Dham

जानकारी के अनुसार साउथ के सुपरस्‍टार रजनीकांत बीते 5 अक्टूबर को ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने चंद्रेश्वर नगर स्थित स्वामी दयानंद आश्रम में अपने गुरु सुधानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने आश्रम में मौजूद लोगों को भोजन भी परोसा। इसी बीच उनकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वे पत्तल में खाना खाते दिख रहे हैं। वहां से अभिनेता रजनीकांत सोमवार 6 अक्टूबर को यानि आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम में पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अभिनेता का फूलों की माला के साथ स्वागत किया।

भगवान नारायण के किए दर्शन

सुपरस्‍टार ने आज सुबह करीब 11:40 बजे भगवान नारायण के दर्शन किए और पूजा पाठ कर भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर के धर्माधिकारी और वेदपाठियों ने मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न करवाई और उन्हें धाम का प्रसाद भेंट किया।

अभिनेता को देखकर उमड़ी फैंस की भीड़

फिल्म अभिनेता रजनीकांत के बदरीनाथ धाम में पहुंचने की खबर सुनकर मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं भारी भीड़ उमड़ गई। सुपरस्टार ने भी स्थानीय लोगों और बदरीविशाल के भक्तों का अभिवादन किया, अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान लोगों ने कहा कि अपनी स्टाइल के लिए फिल्म जगत में चर्चाओं में रहने वाले तमिल फिल्मस्टार रजनीकांत का स्वभाव से बेहद सरल एवं मृदभाषी है। आपको बता दें कि सुपरस्‍टार रजनीकांत का उत्तराखंड के चारों धाम से विशेष लगाव है। उन्होंने साल 2023 और 2024 में भी बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की यात्रा की थी।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: