Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: जनपद उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटकों के कारण धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। यमुना घाटी क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे आए उत्तरकाशी जिले के यमुना घाटी क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जैसे ही धरती हिली, स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि झटके हल्के थे और अल्प समय तक महसूस किए गए, लेकिन बार-बार महसूस हो रहे भूकंप के डर से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
उत्तरकाशी में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर घने जंगलों के बीच, भूमि से लगभग पाँच किलोमीटर नीचे था। आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोरी क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ नजदीकी इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि अब तक कहीं से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और लेकिन सतर्क रहें।
विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरकाशी और इसके आसपास का क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील जोन में आता है, इसलिए यहां समय-समय पर हल्के झटके महसूस किए जाते रहते हैं।