उत्तराखंड: "भूल नहीं सकती केदारनाथ में बिताये पल".. 20 km ट्रैक कर रुद्रनाथ पहुंचीं सारा अली खान

सारा अली खान ने पहले दो दिनों तक केदरनाथ धाम में रहकर बाबा केदार का ध्यान लगाया। बाबा केदार के दर्शन के बाद अब वे रुद्रनाथ पहुंची हैं, जहां वे मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर आयोजित उत्सव में भाग लेंगी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Actress Sara Ali Khan: Sara Ali Khan treks 20 kms to Rudranath temple
Image: Sara Ali Khan treks 20 kms to Rudranath temple

चमोली: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हैं। वे अपनी एक महिला मित्र के साथ देवभूमि के पवित्र धामों में दर्शन और पूजा-अर्चना कर रही हैं। सारा ने पहले दो दिनों तक केदरनाथ धाम में रहकर बाबा केदार का ध्यान लगाया। बाबा केदार के दर्शन के बाद अब वे रुद्रनाथ पहुंची हैं, जहां वे मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर आयोजित उत्सव में भाग लेंगी।

Sara Ali Khan treks 20 kms to Rudranath temple

अभिनेत्री सारा अली खान बाबा केदार के दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में भी पूजा की और मंदिर परिसर में आयोजित संध्या आरती में सम्मिलित हुईं। केदारनाथ में आरती के बाद मुख्य पुजारी बागेश लिंग से मुलाकात की। उन्होंने पुजारी जी से लम्बी बातचीत की और उनका आशीर्वाद लिया। सारा के साथ उनके तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी भी मौजूद थे।

  • भूल नहीं सकती यहां बिताये पल

    Sara Ali Khan in Kedarnath
    Pic: 1/ 3
    Image: Sara Ali Khan in Kedarnath

    उन्होंने कहा “बाबा केदारनाथ का धाम स्वर्ग के समान है। यहां पग-पग पर भगवान शंकर का वास है। यहां बिताए पल मैं कभी नहीं भूल सकती।” केदारनाथ धाम में सारा अली खान की मौजूदगी से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों ने उन्हें देखकर खुशी जाहिर की और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

  • ‘केदारनाथ’ शूटिंग के बाद से विशेष जुड़ाव

    Sara Ali Khan in Kedarnath Dham
    Pic: 2/ 3
    Image: Sara Ali Khan in Kedarnath Dham

    सारा ने बताया कि साल 2017 में फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने इस पवित्र धाम के साथ एक विशेष जुड़ाव महसूस किया था। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें सारा अली खान के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे। सारा ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के बाद से ही वे हर साल बाबा केदार के दर्शन के लिए यहां आती रही हैं, क्योंकि इस स्थान से उन्हें अद्भुत शांति और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।

  • 20 किलोमीटर ट्रेक कर पहुंची रुद्रनाथ

    Sara Ali Khan treks 20 kms
    Pic: 3/ 3
    Image: Sara Ali Khan treks 20 kms



    केदारनाथ में दर्शन करने के बाद सारा 20 किलोमीटर ट्रेक कर रुद्रनाथ धाम पहुंच गई हैं। बुधवार को वे हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचीं और लिविंठी बुग्याल में रात बिताई। गुरुवार को वे पैदल यात्रा करते हुए रुद्रनाथ मंदिर पहुंचीं। रास्ते में उन्होंने कई पैदल यात्रियों स्थानीय ग्रामीणों के साथ बातचीत की, अब आज वे रुद्रनाथ धाम में ही रात्रि विश्राम करेंगी। उसके कल 17 अक्टूबर को वे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर आयोजित उत्सव में भी शामिल होंगी।