रुद्रप्रयाग: नशे में धुत ट्रक चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, विधायक पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

आक्रोशित महिलाओं ने विधायक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत पत्र में कई महिलाओं के हस्ताक्षर शामिल हैं, जिनमें पूजा देवी, कल्पना देवी, रीना देवी आदि शामिल हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
truck hits several vehicles: Drunk truck driver hits several vehicles
Image: Drunk truck driver hits several vehicles

रुद्रप्रयाग: सुबह बद्रीनाथ हाईवे पर तिलणी कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रॉला चालक ने नशे की हालत में कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बड़ा हादसा कर दिया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। आक्रोशित महिलाओं ने बीजेपी विधायक के खिलाफ भी शिकायती पत्र दिया है।

Drunk truck driver hits several vehicles

जानकारी के अनुसार बीते 17 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे गौचर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा ट्रॉला अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी 2 कार, 3 स्कूटी और 1 बाइक को रौंदता चला गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पास में ही गुरु रामराय पब्लिक स्कूल है, लेकिन स्कूल का समय बदलने की वजह से बच्चे देर से पहुंचे, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तिलणी क्षेत्र में महज कुछ महीनों के भीतर चौथा हादसा है। पास में ही गुरु रामराय पब्लिक स्कूल है, यदि उसी समय बच्चे स्कूल जा रहे होते, तो आज यहां बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन को पहले से सचेत किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि प्रशासन, पुलिस और एनएच विभाग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।

अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप

इस घटना के बाद रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे, जिन्हें स्थानीय महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके बाद विधायक और महिलाओं के बीच विवाद होने लगा। आक्रोशित महिलाओं ने विधायक पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत पत्र में कई महिलाओं के हस्ताक्षर शामिल हैं, जिनमें पूजा देवी, कल्पना देवी, रीना देवी आदि शामिल हैं।

विधायक ने रखा अपना पक्ष

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने महिलाओं के विरोध और शिकायत दर्ज करवाने के मामले में भी अपना पक्ष रखा है। उनका कहना था कि इसमें उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। विधायक ने कहा कि "जनता की नाराजगी स्वाभाविक है। मेरा किसी तरह का अभद्र व्यवहार करने का इरादा नहीं था। कुछ लोगों में पूर्व घटनाओं को लेकर असंतोष था। उन्होंने एनएच विभाग को हाईवे के दोनों ओर झाड़ियां काटने और एक्सीडेंटल एरिया संबंधित साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

नशे में धुत था ट्रॉला चालक

पुलिस ने ट्रॉला चालक रमेश प्रकाश (निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। मेडिकल जाँच में पता लगा की चालक नशे में था। ट्रॉला चालक ने नशे की हालत में कुल 6 वाहन क्षतिग्रस्त किया। गनीमत रही कि मौके पर कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोग तिलणी क्षेत्र को एक्सीडेंटल जोन घोषित करने, सड़क किनारे सुरक्षा बैरियर लगाने और पुलिस की नियमित गश्त की मांग कर रहे हैं।