स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक बिना कक्षा की ठीक से जांच किए ताला लगाकर चले गए और एक छात्र क्लास में रह गया था। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: student locked in school Due to negligence of teachers
रुड़की: राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की गंभीर लापरवाही से एक मासूम छात्र स्कूल के अंदर ही बंद हो गया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक बिना कक्षा की ठीक से जांच किए ताला लगाकर चले गए और एक छात्र क्लास में ही सोया रह गया था।
student locked in school Due to negligence of teachers
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंबर तालाब मोहल्ले स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 12 में स्कूल की छुट्टी के समय एक छात्र कक्षा में ही सो गया था। शिक्षकों ने कक्षाओं की जांच किए बिना ही स्कूल पर ताला लगा दिया और सभी कर्मचारी और छात्र-छात्राएं घर चले गए। बच्चा करीब दो घंटे तक कक्षा में ही सोता रहा। जब उसकी नींद खुली तो उसने खुद को कमरे में बंद पाया। डर के कारण छात्र जोर-जोर से रोने लगा। स्कूल के पास के कुछ दुकानदारों को जब बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, तो वे स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंचे। जहां से उन्हें स्पष्ट हुआ कि रोने की आवाज स्कूल के अंदर से आ रही है। जिसके बाद उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
डरा और सहमा हुआ था बच्चा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्लासरूम का ताला तोड़ दिया। पुलिस ने जब बच्चे को कक्षा से बाहर निकाला, तो उस वो बेहद डरा और सहमा हुआ था। पुलिस ने बच्चे को शांत कराया और उसे सुरक्षित घर उसके पहुंचाया। इस घटना के उजागर होने के बाद से स्थानीय लोगों द्वारा स्कूल प्रशासन की कड़ी आलोचना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षकों की इस तरह की लापरवाही के कारण बच्चे की जान के लिए भी खतरा हो सकता था। यदि समय रहते बच्चे को बाहर नहीं निकाला जाता, तो कोई बड़ी अनहोनी भी घटित को सकती थी।
पुलिस जांच जारी
इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अभिषेक शुक्ला ने बताया कि तालाब मोहल्ले स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 12 में वर्तमान में कुल 30 बच्चे पढ़ते हैं। पुलिस टीम द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।