Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। शासन ने इन पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) को भेज दिया है। इनमें 231 पद सीधी भर्ती से और 56 पद बैकलॉग के शामिल किए गए हैं।
उत्तराखंड सरकार का प्राथमिक लक्ष्य राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर करना है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार हर नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की कार्रवाई की जा रही है।
चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को चिकित्साधिकारियों (Medical Officers) के 287 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। चयन बोर्ड अब विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रदेश में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी एक गंभीर चुनौती रही है। कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डॉक्टरों की अनुपलब्धता से जूझ रहे हैं। सरकार का यह निर्णय ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।