बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही में बीआरओ कैंप के पास बीते गुरूवार को देर रात करीब 9 बजे भीषण हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में दो ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Two brothers died in horrific accident in Chamoli
चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ़्तार और लापरवाह ड्राइविंग एक बार फिर जानलेवा साबित हुई।
Two brothers died in horrific accident in Chamoli
जानकारी के अनुसार चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही में बीआरओ कैंप के पास बीते गुरूवार को देर रात करीब 9 बजे भीषण हादसा हुआ। दरअसल बीते गुरूवार देर रात रामणी नंदानगर निवासी 28 वर्षीय राहुल, पुत्र भवान सिंह और 27 वर्षीय कमल सिंह, पुत्र रणजीत सिंह बाइक से किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। शादी समारोह से वापस घर लौटते समय जब वे बिरही में बीआरओ कैंप के पास पहुँचे। उसी दौरान चमोली की दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत
बाइक और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ममेरे भाई बाइक से छिटक का दूर सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, और राहुल बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित करने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों और चमोली थाने की पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया। जिला अस्पताल गोपेश्वर में अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस टीम इस सड़क हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।