देहरादून के चकराता क्षेत्र में छह महीने की गर्भवती महिला ने गांव के ही युवक मुकेश चौहान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला को घसीटकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया..
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Six-month pregnant woman raped in Chakrata
देहरादून: चकराता क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला और बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक छह महीने की गर्भवती महिला ने गांव के ही युवक मुकेश चौहान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 1 दिसंबर को चकराता तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार राजेंद्र शाह को तहरीर सौंपी और न्याय की गुहार लगाई।
Six-month pregnant woman raped in Chakrata
जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में स्थित बिजनु गांव की निवासी पीड़िता ने तहसीलदार राजेंद्र शाह को दी गई तहरीर में बताया कि वो छह महीने की गर्भवती है, और वो अपने परिवार के साथ विकासनगर में रहती। जहां से बीते 21 नवंबर को अपने मूल गांव बिजनु गांव आई थी। 28 नवंबर को वो कपड़े धोने घर से करीब 100 मीटर दूर गई थी। उसी दौरान आरोपी मुकेश चौहान भी वहां पहुंचा, उसने पीड़िता को मुंह दबाकर पास के एक शौचालय में घसीट लिया। पीड़िता का आरोप हैं कि आरोपी उसे घसीटकर शौचालय में ले गया और वहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद आरोपी मुकेश चौहान मौके से फरार हो गया।
मामले को दबाने की कोशिश
पीड़िता ने घर लौटकर इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष ने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए उसे 1 लाख रुपये का लालच दिया। इसके अलावा परिवार को कथित तौर पर धमकियाँ भी दीं। पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नायब तहसीलदार ने आरोपी मुकेश चौहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चूंकि मामला महिला अपराध से जुड़ा है, इसलिए इसे रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पीड़ित महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का संज्ञान लेते हुए राजस्व पुलिस को तत्काल मामला नियमित पुलिस के पास हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराने और आरोपी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं।