नानकमत्ता क्षेत्र में दो नाबालिग हिंदू छात्राएं बुर्का पहने हुए समुदाय विशेष के दो संदिग्ध युवकों के साथ घूमती दिखाई दीं। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फ़रार है..
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Hindu students Missing from School were hiding in burqa
उधमसिंह नगर: नानक सागर डैम इलाके में समुदाय विशेष के दो युवक दो नाबालिग हिंदू छात्राओं को स्कूल ड्रेस के ऊपर बुर्का पहनाकर घुमा रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ करने पर एक युवक मौके से फरार हो गया, वहीं दूसरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Hindu students Missing from School were hiding in burqa
जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र स्थित नानक सागर डैम इलाके में दो नाबालिग हिंदू छात्राएं बुर्का पहने हुए समुदाय विशेष के दो संदिग्ध युवकों के साथ घूमती दिखाई दीं। कुछ स्थानीय लोगों को उनका व्यवहार संदिग्ध लगा, जिसके बाद पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान स्थिति बिगड़ने की आशंका देखते हुए उनमें से एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा युवक भीड़ के कब्जे में आ गया। बाद में स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवक को नानकमत्ता पुलिस के हवाले कर दिया।
छात्राओं को गलत नीयत से ले गए थे नानकमत्ता
छात्राओं से पूछताछ में पता चला की ये दोनों सितारगंज निवासी सगी बहनें हैं, पुलिस ने उनके परिवार वालों को थाने बुलाया। थाने पहुंचने पर लड़कियों के पिता ने पुलिस को बताया कि सितारगंज में रहने वाला अरबाज नामक युवक अपने एक साथी के साथ उनकी दोनों नाबालिग बेटियों को बहला-फुसलाकर गलत नीयत से नानकमत्ता ले आया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान आरोपी युवक उन्हें कथित रूप से झांसा देकर अपने साथ ले गए।
पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
आरोप के अनुसार, लड़कियों को स्कूल ड्रेस के ऊपर बुर्का पहनाकर डैम क्षेत्र में घुमाया जा रहा था। लड़कियों के पिता ने इस मामले में दोनों युवकों के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरबाज और उसके फरार साथी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नानकमत्ता थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि छात्राओं के परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी है।