Uttarakhand Weather Update: आज इन 3 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, घने कोहरे को लेकर ऑरेंज–येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 26 December 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 26 December 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम की बेरुखी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कुछ जनपदों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाकों में शीतदिवस से भी भीषण शीतदिवस की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

Uttarakhand Weather Update 26 December 2025

उत्तराखंड में बीते कुछ महीनों में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है, जिस कारण लोग सूखी ठंड से परेशान हो रहे हैं। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने के कारण सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण दिन के तापमान में गिरावट आ रही है। घने कोहरे के चलते रेल, हवाई और रोडवेज सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। कई जगहों पर ट्रेनों और बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है, वहीं उड़ानों में भी देरी देखी जा रही है। उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में दिसंबर का महीना भी अब तक बारिश के बिना सूखा गुजर रहा है। प्रदेश में अब तक बारिश और बर्फबारी न होने के कारण सूखी ठंड भी लोगों को खासा परेशान कर रही है। निचले इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जहां बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार 26 दिसम्बर को उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी जिलों में आज भी कहीं-कहीं कोहरे का येलो अलर्ट जारी है, जबकि कुछ हिस्सों में भीषण शीतदिवस की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से आगामी दो से चार दिनों के भीतर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान की स्थिति

बीते गुरुवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 18.0°C और न्यूनतम 7.8°C दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.0°C और न्यूनतम तापमान 4.6°C रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 20.2°C और न्यूनतम तापमान 7.2°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6°C और न्यूनतम तापमान 4.7°C दर्ज किया गया।