मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए साल से पहले पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है,
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 30 December 2025
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में लगातार घना कोहरा छाए रहने के कारण तापमान में तेज़ गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है और मैदानी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप सबसे अधिक महसूस किया जा रहा है।
Uttarakhand Weather Update 30 December 2025
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह कड़ाके की ठंड के बाद दिनभर चटख धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ हद तक आराम मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी देहरादून में बीते सोमवार की सुबह धुंध और घने कोहरे का असर देखा गया, जिससे धूप देर से निकली। रात के समय भी देहरादून और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए साल से पहले पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की आशंका बनी हुई है। अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। रेल और हवाई सेवाओं पर इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली लगभग 10 उड़ानें सोमवार को अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इसके अलावा कई ट्रेनों के परिचालन समय में भी बदलाव हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के 4 पर्वतीय जिलों में आज 30 दिसम्बर और कल 31 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है, जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ेगी। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद कल 31 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम का यही हाल रहेगा, इसका सीधा असर प्रदेशभर के तापमान में देखने को मिलेगा।