Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार की सुबह यानि आज हल्के भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 दर्ज की गई। अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए और एहतियातन अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप सुबह लगभग 7:25 बजे महसूस किया गया। इस भूकंप का केंद्र कपकोट क्षेत्र के पास बताया गया, जो बागेश्वर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगते ही इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। हालात पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
बागेश्वर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने कहा कि समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की क्षति या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है। उत्तराखंड भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।