पिथौरागढ़ जिले के चाकबोरा मोटर मार्ग पर एक ऑल्टो कार के खाई में गिरने से बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में देवरानी-जेठानी दो विधवा महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Two sisters-in-law died in road accident in Pithoragarh
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चाकबोरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो विधवा महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Rudraprayag Youths Duped of Rs27 Lakh Over Fake Job Offers
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना बेरीनाग तहसील से करीब 25 किलोमीटर दूर चाकबोरा मोटर मार्ग पर 14 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे हुई। हादसे का शिकार ऑल्टो कार (संख्या: UK TA 5128) अचानक नियंत्रण खो बैठी और खाई में गिर गई। कार में कुल तीन लोग सवार थे। इनमें वाहन चालक के अलावा दो विधवा महिलाएं शामिल थीं, जो आपस में देवरानी-जेठानी थीं। हादसे में जिन महिलाओं की मौत हुई, उनकी पहचान 44 वर्षीय हीरा देवी, पत्नी नरेंद्र सिंह, निवासी ग्वाल राम मंदिर और 45 वर्षीय उमा देवी (45 वर्ष), पत्नी पूरन सिंह, निवासी ग्वाल के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में वाहन चालक गोकुल कुमार आगरी (28 वर्ष) पुत्र मदन राम, निवासी बोराआगर, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल व्यक्ति हायर सेंटर रेफर
घटना की सूचना मिलते ही बेरीनाग पुलिस, 112 हाईवे पेट्रोलिंग टीम और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू टीम ने गहरी खाई में उतरकर घायल चालक को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 112 हाईवे पेट्रोलिंग टीम घायल को सीएचसी बेरीनाग लेकर पहुंची, जहां डॉ. श्वेता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रेस्क्यू और पुलिस कार्रवाई के दौरान हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी गिरीश चंद, नीरज बिष्ट, नीरज चंद सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
जानवर को बचाने में हुआ हादसा
घायल चालक गोकुल कुमार ने पुलिस को बताया कि सड़क पर अचानक एक जानवर सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उसने बताया कि वह दोनों महिलाओं को राईआगर कस्बे से दोपहर करीब 2 बजे अपनी कार में बैठाकर ले जा रहा था। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोग मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जता रहे हैं।