रुद्रप्रयाग: गबनीगांव में भीषण आग का तांडव, जनरल स्टोर-होटल जलकर राख.. दो वाहन भी खाक

रुद्रप्रयाग जिले में एक जनरल स्टोर और होटल में भीषण आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Rudraprayag Fire News: general store and a hotel caught fire in Rudraprayag
Image: general store and a hotel caught fire in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ हाईवे से सटे चंद्रापुरी क्षेत्र से करीब 3–4 किलोमीटर दूर गबनीगांव में रविवार देर रात एक जनरल स्टोर और होटल में अचानक भीषण आग लग गई। फायर सर्विस, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।

general store and a hotel caught fire in Rudraprayag

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिला नियंत्रण कक्ष को इस घटना की जानकारी रात लगभग 1:30 बजे मिली, जिसके बाद प्रशासन और अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस रुद्रप्रयाग और थाना अगस्त्यमुनि पुलिस की टीमें आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। मौके पर देखा गया कि आग ने पूरी दुकान और होटल को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बाहर खड़े दो वाहन भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना स्थल के आसपास रिहायशी क्षेत्र होने के कारण स्थिति अत्यंत संवेदनशील बनी हुई थी। अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग को अन्य मकानों तक फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के अभियान में रिन्यू जल ऊर्जा कुंड के कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने निजी वाहनों से लगातार पानी की आपूर्ति कर अग्निशमन दल की मदद की, जिससे आग पर समय रहते काबू पाया जा सका। घटनाओं को रोका जा सके।

  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

    Fire caused by a short circuit
    Pic: 1/ 2
    Image: Fire caused by a short circuit

    प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच जारी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। राजस्व विभाग और पुलिस द्वारा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • अग्निशमन विभाग की अपील

    general store and a hotel caught fire
    Pic: 2/ 2
    Image: general store and a hotel caught fire

    फायर सर्विस रुद्रप्रयाग ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विद्युत सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें। समय-समय पर वायरिंग की जांच कराएं और शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण अवश्य लगाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।