Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: देशभर के साथ उत्तराखंड में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खास बात यह रही कि इस वर्ष राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी गणतंत्र दिवस के साथ मनाया गया। इसी क्रम में देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास और लोकभवन में भी भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सोमवार यानि 26 जनवरी 2026 को सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का दिन है।