Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में बर्फ से ढके विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी गणतंत्र दिवस का आयोजन बेहद खास और प्रेरणादायक रहा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने घने बादलों, कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान के बावजूद तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया।
गणतंत्र दिवस के दिन केदारनाथ धाम चारों ओर बर्फ से ढका हुआ था। घने बादलों और तेज हवाओं के बीच भी बाबा केदार का धाम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में जब तिरंगा लहराया गया, तो कठिन परिस्थितियों में भी जवानों का जोश और अनुशासन देखने लायक था। केदारनाथ में तैनात ITBP और उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरी केदार घाटी में देशभक्ति की गूंज सुनाई दी। माइनस तापमान में भी जवानों की एकजुटता और अनुशासन ने यह संदेश दिया कि ड्यूटी और देशभक्ति के सामने मौसम की कठोरता भी छोटी पड़ जाती है।