उत्तराखंड: लिफ्ट देने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक दरिंदा गिरफ्तार.. दूसरा फरार

रुद्रपुर में लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Rudrapur gang rape case: Woman Gang-Raped After Being Offered a Lift
Image: Woman Gang-Raped After Being Offered a Lift

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। कार में लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों द्वारा एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

Woman Gang-Raped After Being Offered a Lift

पीड़िता के अनुसार, वह सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर से सिडकुल क्षेत्र स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के लिए निकली थी। रास्ते में टेम्पो या अन्य साधन न मिलने के कारण वह पैदल ही आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में सवार दो युवकों ने खुद को मददगार बताते हुए युवती को सिडकुल छोड़ने की पेशकश की। मजबूरी की स्थिति में युवती कार में बैठ गई। कुछ दूरी तय करने के बाद आरोप है कि एक युवक सामान निकालने का बहाना बनाकर पीछे की सीट पर आ बैठा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

सुनसान जगह ले जाकर की गई वारदात

पीड़िता के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने कार को सुनसान स्थान की ओर मोड़ दिया। आरोप है कि वहां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी उसे सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद सदमे में आई युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे, जहां मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

CCTV से पहचान, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने राहुल दास पुत्र पवित्र दास, निवासी रुद्रपुर (मूल निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई का दबाव है।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने रुद्रपुर की महिला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर सुबह-सुबह काम पर जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें और अनजान लोगों से लिफ्ट लेने से बचें।