Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: बाड़ेछीना–सेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया। कसाणबैंड के समीप तीखे मोड़ पर दिल्ली में पंजीकृत एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और करीब 60 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में दिल्ली निवासी दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो (डीएल-3सीसी-जेड-8690) में सवार प्रणव राय (75 वर्ष), उनकी पत्नी शुभ्रा राय (62 वर्ष) और पुत्र सिदार्थ राय (47 वर्ष) नीब करौली बाबा के दर्शन कर अल्मोड़ा होते हुए धारचूला जा रहे थे। कसाणबैंड के पास तीखे मोड़ पर वाहन चालक सिदार्थ राय का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रणव राय और उनकी पत्नी वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।