देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में वायाधार के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। वाहन गागंरोऊ से विकासनगर जा रहा था। प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 3 women died tragically in a Kalsi road accident
देहरादून: राजधानी देहरादून जिले के कालसी तहसील से सामने आया है, जहां बैराटखाई–गागंरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार के पास सवारियों से भरा एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
3 women died tragically in a Kalsi road accident
जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी वाहन गागंरोऊ गांव से विकासनगर की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित करीब आठ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में लूसो देवी (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
रेस्क्यू के दौरान दो और महिलाओं ने तोड़ा दम
रेस्क्यू के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले एक और महिला गीता देवी (35 वर्ष) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल धनो देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
65 वर्षीय लूसो देवी पत्नी नंदूदास, निवासी गागंरोऊ, कालसी
35 वर्षीय गीता देवी, पत्नी प्रकाश खन्ना, निवासी खुसियो, कालसी
धनो देवी, पत्नी संतू दास, निवासी चिट्टाड, कालसी
घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल पांच लोगों को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भेजा गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।
पुलिस द्वारा की जा रही मामले की जांच
कालसी के नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल ने बताया कि इस हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। प्रशासन और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों ने पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। संकरी सड़कों, तेज रफ्तार और तकनीकी खामियों के चलते ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।