टिहरी जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और अभिसूचना इकाई की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की गहन तलाशी में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Bomb Threat Email Triggers Panic at Tehri District Court
टिहरी गढ़वाल: नैनीताल और उत्तरकाशी जिले के जिला एवं सत्र न्यायालयों को सोमवार सुबह बम धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें कथित रूप से अदालतों में 12 RDX विस्फोटक रखने का दावा किया गया। जिसके बाद आज यानि मंगलवार को टिहरी जिला न्यायालय को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में बम होने की सूचना दी गई थी। ईमेल मिलते ही न्यायालय प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए।
Bomb Threat Email Triggers Panic at Tehri District Court
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और अभिसूचना इकाई की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे न्यायालय के परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट पर रखा गया है और हर कोने की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में मौजूद सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन जांच जारी है।
जांच में जुटी एजेंसियां
ईमेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह वास्तविक खतरा है या किसी की शरारत।
सुरक्षा व्यवस्था और सख्त
घटना के बाद न्यायालय के परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की है।