उत्तराखंड: शादी से लौटते समय बड़ा हादसा! गंगनहर में गिरी कार.. दो युवकों की दर्दनाक मौत

रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से शादी समारोह से लौट रही कार अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। हादसे में कार सवार सचिन धीमान और अमन त्यागी की डूबने से मौत हो गई।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Car Falls into Ganganahar: Car Falls into Ganganahar Rajwaha in Roorkee
Image: Car Falls into Ganganahar Rajwaha in Roorkee

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। तांसीपुर गांव के पास देवबंद से लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Car Falls into Ganganahar Rajwaha in Roorkee

जानकारी के अनुसार, देवबंद में एक शादी समारोह से लौट रही कार जैसे ही तांसीपुर गांव के समीप पहुंची, अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सीधे गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस भीषण हादसे में कार सवार दो युवकों सचिन धीमान (निवासी रुड़की) और अमन त्यागी (निवासी रुड़की) की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

पुलिस और जल पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों चले सर्च अभियान के बाद दोनों युवकों के शव गंगनहर से बाहर निकाले गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। शेखर चंद सुयाल (एसपी देहात) ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या किसी अन्य कारण से हुआ। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रजवाहे के पास सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की जा रही है।