रुद्रप्रयाग में 16 वर्षीय कक्षा 9 की छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। दुष्कर्म की आशंका के चलते अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। नवजात को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी को सौंपा गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: minor 9th class student gave birth to a child in Rudraprayag
रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने हाल ही में एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। दुष्कर्म की आशंका के चलते पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
minor 9th class student gave birth to a child in Rudraprayag
जानकारी के अनुसार, करीब 11 दिन पहले परिजन छात्रा को पेट दर्द और पथरी की शिकायत बताकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे उच्च उपचार के लिए श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया। अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई, जिसके बाद छात्रा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी को सौंपा गया नवजात
मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत बाल कल्याण समिति को सूचना दी। समिति के निर्देश पर नवजात को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी, रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया।
11वें दिन हुआ नामकरण संस्कार
जन्म के 11वें दिन प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, एजेंसी प्रतिनिधियों, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर और Childline India Foundation की संयुक्त देखरेख में बच्ची का नामकरण संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया।
दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया होगी शुरू
एजेंसी प्रबंधक पुनीत चौकियाल के अनुसार, शिशु पूरी तरह सुरक्षित है। दो माह बाद भारत सरकार के Central Adoption Resource Authority (CARA) पोर्टल के माध्यम से विधिक दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस
नाबालिग छात्रा ने अभी तक कथित आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रंजना गैरोला के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।