हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Minor Gang-Raped in Haldwani
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है।
Minor Gang-Raped in Haldwani, Two Arrested Under POCSO Act
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे किशोरी मोहल्ले की दुकान से सामान लेने गई थी। वहीं उसे घर के पास किराए पर रहने वाले दो युवक मिले। आरोप है कि युवकों ने उसे कार से घुमाने का लालच दिया और गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वे उसे हैड़ाखान मार्ग की ओर ले गए।
शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक, सुनसान स्थान पर कार में ही किशोरी को कथित रूप से शराब पिलाई गई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रात करीब साढ़े दस बजे तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए और थाने में सूचना दी। पुलिस और परिजनों की तलाश के दौरान हैड़ाखान रोड पर एक संदिग्ध कार खड़ी मिली। कार के अंदर किशोरी बेहोशी की हालत में पाई गई, जबकि दोनों आरोपी भी वहीं मौजूद थे।
POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना प्रभारी दिलीप के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपियों की पहचान मोहित (20) और प्रदीप (24), निवासी दन्या, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज कर लिया गया है।
जांच जारी, सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और सभी कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।