उत्तराखंड: "ये मेरा आखिरी व्लॉग है", UK07 Rider अनुराग डोभाल के विडियो से हड़कंप

वह कई दिनों से ठीक से सो नहीं पाए हैं और न ही खाना खाया है। अनुराग ने कहा कि उनके साथ हुई घटनाओं के सबूत वह ऑनलाइन ड्राइव में अपलोड करेंगे, ताकि भविष्य में कोई उनकी बातों को झूठ न समझे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
UK07 Rider Anurag Dobhal: YouTuber Anurag Dobhal Controversy Allegations of Family Torture
Image: YouTuber Anurag Dobhal Controversy Allegations of Family Torture

देहरादून: यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि कुछ करीबी लोगों ने उनके साथ धोखा किया और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

YouTuber Anurag Dobhal Controversy: Allegations of Family Torture

वीडियो में अनुराग ने बताया कि वह कई दिनों से ठीक से सो नहीं पाए हैं और न ही खाना खाया है। अनुराग ने कहा कि उनके साथ हुई घटनाओं के सबूत वह ऑनलाइन ड्राइव में अपलोड करेंगे, ताकि भविष्य में कोई उनकी बातों को झूठ न समझे। उनकी मुलाकात रितिका से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में रितिका उनकी फैन थीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया। अनुराग के मुताबिक जब शादी की बात आई तो परिवार ने शुरुआत में सहमति दे दी, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले स्थिति बदल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों ने सार्वजनिक रूप से उनसे माफी मंगवाई और रिश्तेदारों के सामने हाथ जोड़ने को कहा।
उनका कहना है कि परिवार इस शादी से इसलिए नाराज था क्योंकि यह इंटरकास्ट मैरिज थी।

“घर मत आना” – परिवार ने लगाया घर आने पर रोक

अनुराग डोभाल ने वीडियो में दावा किया कि शादी के बाद उन्हें अपनी पत्नी को घर लाने से मना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि परिवार ने साफ कहा कि वह अपनी पत्नी को घर लेकर न आएं। उनके अनुसार, इसी वजह से उन्होंने घर छोड़ दिया, इस उम्मीद में कि समय के साथ हालात सुधर जाएंगे। लेकिन हालात और बिगड़ते चले गए।

मानसिक तनाव और सुसाइड की कोशिश का दावा

वीडियो में अनुराग ने यह भी कहा कि मानसिक तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उनका दावा है कि उन्होंने अपनी मां के लिए खरीदी साड़ी से फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन अंतिम समय में रुक गए। उन्होंने कहा कि उस समय उनके मन में यह विचार आया कि अगर वह नहीं रहे तो उनके माता-पिता का क्या होगा।

“मेरे पास अब कुछ भी नहीं बचा” – भावुक हुए अनुराग

वीडियो के दौरान अनुराग कई बार भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है और अब उनके पास न रिश्ते बचे हैं और न ही मानसिक शांति। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई दिनों से वह सो नहीं पाए हैं और मानसिक रूप से बेहद टूट चुके हैं। वीडियो के अंत में उन्होंने संकेत दिया कि यह उनका आखिरी व्लॉग भी हो सकता है।

फैंस में चिंता, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

अनुराग डोभाल का यह वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं और स्थिति को संभालने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में उनके परिवार या अन्य संबंधित लोगों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ये विडियो भी देखिये..

  • Youtube सब्सक्राइब करें: