चारधाम यात्रा 2026 से पहले रुद्रप्रयाग जिले को बड़ी सौगात मिलने वाली है, अलकनंदा नदी पर बन रहा पुल अंतिम चरण में पहुंच गया है और इसके चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले शुरू होने की उम्मीद है..
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Kedar-Badri Highway bridge to Start before Chardham Yatra 2026
रुद्रप्रयाग: आगामी चारधाम यात्रा से ठीक पहले रुद्रप्रयाग को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। अलकनंदा नदी पर बन रहा बहुप्रतीक्षित पुल अब अपने अंतिम चरण में है। पुल के तैयार होते ही केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे का सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा, जिससे शहर के मुख्य बाजार में हर साल लगने वाले जाम का झाम काफी हद तक खत्म हो जाएगा।
Kedar-Badri Highway bridge to Start before Chardham Yatra 2026
156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब अलकनंदा नदी पर लगभग 200 मीटर लंबे पुल का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण एजेंसियां शेष कार्यों को तेजी से अंतिम रूप देने में जुटी हैं ताकि यात्रा सीजन से पहले इसे चालू किया जा सके।
रुद्रप्रयाग शहर के बाहर वैकल्पिक मार्ग
पुल के संचालन में आते ही बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों को रुद्रप्रयाग शहर के भीतर प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यात्री सीधे वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेंगे। इससे जहां ट्रैफिक दबाव में भारी कमी आएगी, वहीं यात्रा समय भी घटेगा और स्थानीय लोगों को भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
Chardham Yatra 2026 की तैयारी
चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच यह पुल प्रशासन की बड़ी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यदि सब कुछ तय समय पर पूरा हुआ, तो इस वर्ष की यात्रा अपेक्षाकृत अधिक सुगम और व्यवस्थित रहने की उम्मीद है।