हल्द्वानी: शर्मनाक करतूत! सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जेवर-मोबाइल चुरा गए शातिर, गिरफ्तार

हल्द्वानी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद दो शातिर युवकों ने मौके का फायदा उठाकर मृतक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haldwani accident: Mobile and Gold Ring Stolen from Road Accident Victim
Image: Mobile and Gold Ring Stolen from Road Accident Victim

हल्द्वानी: बरेली रोड पर 28 फरवरी 2026 को हुए एक सड़क हादसे में गोपाल सिंह बिष्ट के पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद जब लोग मौके पर जुटे हुए थे, उसी दौरान दो युवकों ने मौके का फायदा उठाते हुए मृतक के वाहन से कीमती सामान चोरी कर लिया।

Mobile and Gold Ring Stolen from Road Accident Victim

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वाहन से विवो कंपनी का मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मृतक के पिता गोपाल सिंह बिष्ट ने 3 मार्च 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

मोहम्मद उवेश और मोहम्मद सैफ आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर नैनीताल पुलिस ने 5 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष) और मोहम्मद सैफ अली (29 वर्ष) के रूप में हुई है।

चोरी किया गया सामान भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।