Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घोषणा की है कि वे गुरु की आज्ञा से एक महीने के लिए एकांतवास में जा रहे हैं। इस दौरान वे उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम के बर्फीले पहाड़ों में रहकर विशेष साधना करेंगे।
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में को बताया कि वे गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए एक महीने के लिए एकांतवास में जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में वे पूरी तरह आध्यात्मिक साधना में लीन रहेंगे और किसी भी प्रकार के सार्वजनिक संपर्क से दूर रहेंगे।
मई महीने में होने वाली इस साधना अवधि में वे पूरी तरह दुनिया के संपर्क से दूर रहेंगे और मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू, कथा और दिव्य दरबार जैसे सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों से विराम लेंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उनकी यह साधना उत्तराखंड के बदरीनाथ क्षेत्र के बर्फीले पहाड़ों में होगी। हिमालय की शांत और पवित्र वादियों में रहकर वे ईश्वर भक्ति और ध्यान में समय बिताएंगे। माना जाता है कि हिमालय में साधना करने की परंपरा प्राचीन काल से रही है, जहां संत और ऋषि गहन तपस्या करते रहे हैं।