हल्द्वानी में नई तरह की लूटपाट, सवारी बनकर बैठीं महिलाओं ने रचा प्लान.. अखबार वितरण के लिए हल्द्वानी आ रहे ड्राइवर को सुनसान रास्ते पर ले जाकर हमला, पैसे और मोबाइल लेकर फरार..
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Driver Robbed in Haldwani After Women Lured into Trap
हल्द्वानी: एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। बरेली से अखबार वितरण के लिए हल्द्वानी आ रहे एक ईको वाहन चालक को दो महिलाओं ने सवारी बनकर अपने जाल में फंसा लिया। बाद में उनके साथियों ने चालक के साथ मारपीट कर करीब पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
Driver Robbed in Haldwani After Women Lured into Trap
मिली जानकारी के अनुसार बरेली निवासी राजीव शर्मा, जो अखबार वितरण का काम करते हैं, बीती रात करीब 11 बजे बरेली से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान रोडवेज बस अड्डे के पास दो महिलाएं उनके वाहन में सवारी बनकर बैठ गईं।
सुनसान रास्ते पर ले जाकर किया हमला
हल्द्वानी पहुंचने के बाद महिलाओं ने चालक से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल के पास छोड़ने के लिए कहा। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने चालक को टीपी नगर की ओर जाने वाली सुनसान सड़क पर वाहन ले जाने को कहा और रास्ते में किसी को फोन कर बुलाने की बात कही।
साथियों संग की मारपीट और लूट
चालक के अनुसार जैसे ही वाहन सुनसान इलाके में पहुंचा, उसी समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवक वहां पहुंच गए। महिलाओं और युवकों ने मिलकर चालक के साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखे करीब पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित चालक ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस की जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।