चमोली: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन.. पूर्व सैनिक की मौत

चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में एक कार दुर्घटना में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन से शव निकाला गया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Chamoli Car Accident: Ex-Serviceman Dies in Car Accident Near Dewal
Image: Ex-Serviceman Dies in Car Accident Near Dewal

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नंदकेशरी-चिड़िगा सड़क के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई।

Ex-Serviceman Dies in Car Accident Near Dewal

जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को देर रात चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में स्थित कोठी गांव के निवासी 43 वर्षीय पूर्व सैनिक दर्शन सिंह अपनी कार से चिड़िगा गांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंदकेशरी से करीब एक किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की स्थिति कठिन होने के कारण शव को बाहर निकालने में करीब तीन घंटे का समय लगा।

रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से निकाला गया शव

रेस्क्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर शव को स्ट्रेचर में बांधा और रस्सियों की मदद से खाई से बाहर निकाला। करीब रात 12 बजे शव को सड़क तक लाया गया, जिसके बाद 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया। मृतक दर्शन सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम की तैयारी

मृतक के परिजनों ने थराली अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और सावधानी की आवश्यकता को उजागर करता है।