देहरादून के राजपुर क्षेत्र में शिखर फॉल के पास थार वाहन खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को SDRF टीम ने सुरक्षित बचा लिया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Thar Falls into Gorge Near Shikhar Fall in Dehradun
देहरादून: देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। शिखर फॉल के पास एक थार वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
Thar Falls into Gorge Near Shikhar Fall in Dehradun
जानकारी के अनुसार, वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोगों को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों में 24 वर्षीय भार्गव शर्मा (पंडितवाड़ी, देहरादून) और 24 वर्षीय दिशा रावल (प्रेम नगर, देहरादून) शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आईं।
वाहन के नीचे दबने से युवक की मौत
रेस्क्यू के दौरान पता चला कि तीसरा युवक वाहन और चट्टानों के बीच फँसा हुआ है। खाई में अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में फंसे वाहन के नीचे दबने से पिथौरागढ़ निवासी मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून से क्रेन मंगवाई। काफी मशक्कत और घंटों की मेहनत के बाद एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए युवक और युवती को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
थाना राजपुर प्रभारी प्रदीप रावत के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा की गंभीरता को दर्शाता है।