उत्तराखंड में 30 मार्च तक मौसम बदला रहेगा। पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में ज्यादातर दिन मौसम शुष्क रहेगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 25 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आने वाले 6 दिनों तक प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।
Uttarakhand Weather Update 25 March 2026
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम बार-बार करवट ले रहा है। उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी संवेदनशील रहने वाले हैं। जहां पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी, वहीं मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तराखंड में 30 मार्च तक मौसम बदला रहेगा। पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में ज्यादातर दिन मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। 25, 26 और 27 मार्च को भी इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 27 मार्च के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। जहां पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, वहीं मैदानी इलाकों में 4 दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। 28 मार्च को कुछ जिलों में बारिश होगी, जबकि 29 और 30 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है।
क्या बरतें सावधानी?
पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय मौसम अपडेट जरूर लें
बिजली गिरने और तेज हवाओं से सतर्क रहें
ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें
स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें