रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक बड़ी खबर है। दरअसल यहां पुलिस को एक होटल में सेक्स रैकेट की खबर मिली।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। होटल में रेड मारकर पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों को धर दबोचा। मौके पर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक बहादराबाद और मंगलौर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस इन सभी पकड़े गए युवक युवतियों से पूछताछ कर रही है।आगे पढ़िए...
पुलिस को सेक्स रैकेट (call girl in Roorkee) की खबर शनिवार दोपहर को मिली। जानकारी मिली थी कि रुड़की के सिविल लाइन के एक होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। होटल के एक कमरे से दो युवक और दो युवतियों को धर दबोचा। इसके अलावा बाकी कमरों की भी तलाशी ली गई। पुलिस सभी लोगों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में पता चला कि युवती चंडीगढ़ से आई है। सभी से पूछताछ जारी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।