Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत के मामले में पल-पल नए अपडेट सामने आ रहे हैं। फिलहाल सिपाही के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी है। सवाल ये ही उठ रहा है कि आखिर पुलिस के सामने हवालात में सुनील रतूड़ी ने खुदकुशी कैसे की?
खबर ये भी है कि इस मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। जवान सुनील रतूड़ी पर आरोप लगाए गए कि उन्होंने शराब पीकर एक पेट्रोल पंप में हंगामा काटा। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों पर नकली पिस्टल भी तान दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद सुनील रतूड़ी को हवालात में बंद कर दिया गया। एक न्यूज रिपोर्ट में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल का बयान चस्पा किया गया है। डोभाल का कहना है कि सुनील रतूड़ी पीआरडी में तैनात थे। दोपहर के समय वो रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवा रहे थे। आगे पढ़िए
आरोप है कि जब पेट्रोल के पैसे मांगे गए तो जवान ने मौके पर हंगामा शुरू किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल करवाने के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले गई। बताया गया है कि मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस जवान को थाने ले आई। जवान को हवालात में बंद कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि रतूड़ी ने हवालात में रखे कंबल को फाड़कर फंदा बनाया, इसके बाद गेट से लटक गया। आनन-फानन में जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने जवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक,लाडपुर के महादेव फ्यूल पंप पर ये सारा बवाल हुआ था।